फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटेश्वर में विदेशियों ने लिया ‘मैराथन’ में भाग

Sun, 27 Mar 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अागरा

सार

  • 12 किमी की रोमांचक दौड़ में हैश इंटरनेशनल संस्था के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा 
  • 35 देशों के प्रतिनिधियों ने जताई विकास की असीम संभावनाएं
विज्ञापन
बटेश्‍वर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बटेश्वर से शौरीपुर समेत देखी बीहड़ में शनिवार दोपहर को हैश इंटरनेशनल की ओर से 12 किमी की दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें 35 देशों से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने शिव मंदिर शृंखला को स्पर्श कर बहती यमुना नदी का खूबसूरत नजारा, शौरीपुर में भगवान नेमिनाथ की जन्म कल्याणक भूमि और यमुना के बीहड़ की वादियां देखी। 
विज्ञापन


उन्होंने पर्यटन की दृष्टि से यहां विकास की असीमित संभावनाएं बताईं। हैश इंटरनेशनल का 35 देशों का ग्रुप शनिवार को बटेश्वर पहुंचा। आस्ट्रेलिया, इटली, जर्मन, फ्रांस, अमेरिका, स्पेन, जापान, कोरिया, ब्रिटेन, सिंगापुर आदि देशों के प्रतिनिधियों ने बटेश्वर से शौरीपुर और बीहड़ क्षेत्र के गांवों तक 12 किमी की दौड़ लगाई।

बटेश्वर से शुरू हुई दौड़ कलींजर, स्याइच, भौर, मोरहारी, वनखंडेश्वर, जज्ञ, शौरीपुर होते हुए बटेश्वर की मंदिर शृंखला पर संपन्न हुई। इस दौरान उन्हें यमुना की खूबसूरत वादियां, बीहड़ में बनाई गई सड़क खूब भाई। गांव में बने घर, खेतों में काम करते किसानों की हालत देखी। वहीं, ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होकर श्रीकृष्ण की पितृभूमि शौरीपुर को देखकर अभिभूत हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें