अगले साल से भारत में उच्च शिक्षा की पढ़ाई के इच्छुक विदेशी छात्रों को विश्वस्तरीय प्रवेश परीक्षा ‘इंडिया सेट’ से गुजरना होगा। अप्रैल 2020 में आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में भाषा व तार्किक योग्यता की परख होगी। अभी इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी आदि में 12वीं के अंकों के आधार पर दाखिला मिल जाता था, पर अब ऐसा नहीं होगा।
अधिकारी के मुताबिक, विदेशी छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को मिलेगी। प्रवेश परीक्षा का पैटर्न तैयार करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और एडसिल की एक कमेटी बनाई गई है।