फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी से तंग छह बच्चों की मां बोली- अब नहीं पाल सकती, एक बच्चा खा चुका है कीचड़

Tue, 03 Dec 2019 06:22 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गरीबी से परेशान छह बच्चों की एक मां के बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को पत्र लिखकर अपने चार बच्चों का भरण पोषण करने में असमर्थता जताने का मामला सामने आया है। इस मां ने अपने पत्र में कहा है कि उनके बच्चों में एक ने भूख के चलते कीचड़ तक खा लिया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस पत्र के मिलने के बाद समिति ने चारों बच्चों के पालन पोषण की सोमवार को स्वयं जिम्मेदारी उठाने का फैसला लिया है। महिला ने पत्र में लिखा था कि उसका पति नशा करता है और वे अपने बच्चों को भोजन मुहैया कराने में असमर्थ हैं।

उसने यह भी कहा था कि एक बार एक बच्चे ने भूख के कारण कीचड़ खा लिया था। पत्र मिलने के बाद सीडब्ल्यूसी के सदस्य परिवार के अस्थायी घर पहुंचे और बच्चों का संरक्षण अपने हाथ में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें