विदेश सचिव विजय गोखले और चीन के उप विदेश मंत्री कांग जुआन्यो ने राजधानी दिल्ली में वार्ता की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षी संबंधों पर प्रगति की समीक्षा की गई।