फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Droupadi Murmu: पुर्तगाल-स्लोवाकिया का दौरा करेंगी राष्ट्रपति, विदेश सचिव तन्मय लाल ने बताया पूरा कार्यक्रम

Fri, 04 Apr 2025 04:56 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7-10 अप्रैल को पुर्तगाल और स्लोवाकिया का दौरा करेंगी। उनके दौरे के बारे में विदेश सचिव तन्मय लाल ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का दोनों देशों का दौरा महत्वपूर्ण है। तन्मय लाल ने बताया कि कोई भारतीय राष्ट्रपति 27 साल बाद पुर्तगाल का दौरा करेगा। 
विज्ञापन
तन्मय लाल, विदेश सचिव - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात से 10 अप्रैल को चार दिवसीय दौरे पर पुर्तगाल और स्लोवाकिया जाएंगी। वह 7-8 अप्रैल को पुर्तगाल में रहेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की पुर्तगाल यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब भारत और पुर्तगाल राजयनिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। 

विज्ञापन


विदेश सचिव तन्मय ने राष्ट्रपति मुर्मू की पुर्तगाल और स्लोवाकिया यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू की पुर्तगाल यात्रा ऐतिहासिक है, क्योंकि किसी भारतीय राष्ट्रपति की 27 साल बाद पुर्तगाल यात्रा हो रही है। राष्ट्रपति मुर्मू पुर्तगाल के अपने समकक्ष मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के निमंत्रण पर वहां का दौरा करेंगी। इससे पहले, पुर्तगाल के राष्ट्रपति डी सूसा ने 2020 में भारत का दौरा किया था और पीएम नरेंद्र मोदी 2017 में पुर्तगाल गए थे।  



ये भी पढ़ें: Waqf Bill Protest: संसद से वक्फ बिल पारित होने के बाद आक्रोश; अहमदाबाद-कोलकाता समेत कई शहरों में प्रदर्शन
विज्ञापन


राष्ट्रपति की यात्रा से और मजबूत होंगे भारत-पुर्तगाल संबंध 
विदेश सचिव लाल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और पुर्तगाल के बीच कई उच्च स्तरीय दौरे हुए हैं। राष्ट्रपति मुर्मू की इस यात्रा से भारत और पुर्तगाल के संबंध और मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि भारत-पुर्तगाल के के रिश्ते भारत और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों को भी मजबूत बनाते हैं, क्योंकि 2000 में, जब पुर्तगाल यूरोपीय संघ का अध्यक्ष था, तब पुर्तगाल ने पहले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी।

भारत की ओर से स्लोवाकिया की दूसरी राजकीय यात्रा
विदेश सचिव ने आगे कहा कि राष्ट्रपति मूर्मू का दौरा भारत की ओर से स्लोवाकिया की दूसरी राजकीय यात्रा है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में, दोनों देशों के बीच राजनीतिक जुड़ाव बढ़ा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 2023 में ब्रातिस्लावा का दौरा किया था। दोनों देशों के बीच मजबूत राजनीतिक और व्यापारिक संबंध हैं। विदेश सचिव ने कहा कि स्लोवाकिया में भारतीय कंपनियों ने महत्वपूर्ण निवेश किया है। इसके अलावा, स्लोवाकिया के व्यवसाय भी भारत में विनिर्माण, इस्पात, आईटी हार्डवेयर और रेलवे जैसे क्षेत्रों में निवेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Parliament: 17 घंटे चर्चा के बाद सुबह 4 बजे राज्यसभा स्थगित; मणिपुर पर प्रस्ताव पास, 11 बजे फिर शुरू होगा सदन

भारत-स्लोवाकिया के बीच रक्षा संबंध भी लंबे समय से
विदेश सचिव तन्मय लाल ने बताया कि भारत और स्लोवाकिया के बीच रक्षा संबंध भी लंबे समय से हैं। 2017 में, भारत ने स्लोवाकिया के एक उपग्रह को पीएसएलवी द्वारा लॉन्च किया था। दोनों देशों के बीच 1.2 बिलियन का व्यापार है। विदेश सचिव ने बताया कि 2022 में, जब यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकाला गया, तब स्लोवाकिया ने बहुत मदद की और भारत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत किया। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें