विदेश सचिव एस जयशंकर ने पाकिस्तान को संदर्भ में रखते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सार्क एक ‘जाम’ हो चुका वाहन है, क्योंकि आतंकवाद के महत्वपूर्ण मुद्दे पर दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय गुट के सात सदस्यों के साथ एक देश जुड़ा हुआ नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि सार्क के विपरीत अन्य सात राष्ट्र क्षेत्रीय समूह बिम्सटेक के ऐसे सदस्य हैं, जो ‘मोटे तौर पर गठबंधन’ और ‘इसी तरह की आकांक्षाओं’ को स्पष्ट करते हैं।
जयशंकर की यह टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब भारत दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों के बिम्सटेक समूह को सार्क के विकल्प के रूप में अधिक प्रासंगिक बनाने की कोशिश में है।
जयशंकर ने कहा, ‘पड़ोसियों को जुड़ा होना चाहिए, लेकिन यदि आप उस वाहन को देखें जिस पर सभी उम्मीदें थीं तो वह सार्क ही था। लेकिन सार्क वाहन दो मुद्दों पर जाम सा हो गया है, वे हैं - आतंकवाद और कनेक्टिविटी... जहां सभी देश एक पेज पर कायम नहीं है, लेकिन विशेष रूप से एक देश दूसरों से बिल्कुल अलग खड़ा है। हालांकि इस बयान के दौरान जयशंकर ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया।