फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा ने फिर जीता दिल, 7 साल की पाकिस्तानी लड़की को नया जीवन देने के लिए दिया वीजा

Wed, 27 Sep 2017 03:48 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
 विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भले ही संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को आतंकवाद के मसले पर खूब खरी-खोटी सुनाई हो और पाकिस्तानियों के निशाने पर हों लेकिन इस दो देशों के बीच की दुश्मनी के बीच सुषमा का यह कदम पाकिस्तानियों के दिल में जरूर सम्मान बढ़ा दिया होगा।  एकबार फिर सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के लिए खोल कर रख दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने सात साल की बच्ची जिसकी हार्ट सर्जरी होनी थी को वीजा देकर एक नई जिंदगी दे दी है और  एकबार फिर पाकिस्तानियों का दिल जीत लिया है। सुषमा ने  पाकिस्तान के करांची की सात साल की बच्ची को ओपेन हार्ट सर्जरी के लिए वीजा देने की अनुमति दी है।

पढ़ें: पाकिस्तानी बच्चे को भारत में मिलेगा मेडिकल वीजा : सुषमा स्वराज

बच्ची की मां निदा शोएब ने सुषमा को ट्वीट कर अपनी बेटी के इलाज के लिए अनुमति मांगी थी, सुषमा ने हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तानियों के प्रति अपना बड़ा दिल दिखाते हुए न केवल तुरंत एक्शन लिया और बच्ची के लिए दुआएं भी दी। 
विज्ञापन


 शोएब ने लिखा था कि उसका एप्लीकेशन अगस्त से पेंडिंग है, उसने वीजा की स्कैंड कॉपी भी ट्विटर हैंडल पर शेयर कर दी। 
  Yes, we are allowing Visa for your 7 years old daughter's open heart surgery in India. We also pray for her early recovery. https://t.co/bFmUXriQCC — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) September 27, 2017
विज्ञापन

इससे पहले भी सुषमा दिखा चुकी हैं अपनी दरियादिली

 शोएब ने लिखा था कि उसका एप्लीकेशन अगस्त से पेंडिंग है, उसने वीजा की स्कैंड कॉपी भी ट्विटर हैंडल पर शेयर कर दी। पाकिस्तान की इस बच्ची का नाम महा शोएब है। महा का ऑपरेशन नोएडा के जेपी अस्पताल में होना है। निदा ने नोएडा के जेपी अस्पताल के डॉक्टर के पत्र को भी ट्ववीट करते हुए मदद की मांग की थी। 

 निदा शोएब ने लिखा कि उसकी बेटी की तबियत बेहद खराब है और वह स्कूल तक नहीं जा पा रही है। नोएडा स्थित एक अस्पताल के पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. राजेश शर्मा ने अगस्त में बच्ची के माता-पिता को भारत आकर दिखाने की सलाह दी थी। इससे पहले जून में भी सुषमा ने एक चार महीने के पाकिस्तान के बच्चे रोहान के लिए दिल खोल दिया था। रोहान की भी हार्ट सर्जरी होनी थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें