फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 भारतीय क्रू सदस्यों की जल्द रिहाई के लिए ईरान के संपर्क में है मंत्रालय : जयशंकर

Sun, 04 Aug 2019 01:32 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Subrahmanyam Jaishankar - फोटो : ANI
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार ब्रिटिश टैंकर में सवार 18 भारतीय क्रू सदस्यों की जल्द रिहाई और स्वदेश वापसी के लिए काम कर रही है। ब्रिटिश टैंकर स्टेना इंपेरो को ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने होरमुज की जलसंधि में हिरासत में ले लिया था। उन्होंने ट्वीट किया कि तेहरान में हमारे दूतावास के अधिकारियों ने भारतीय क्रू सदस्यों से मुलाकात की है और उन सभी का स्वास्थ्य ठीक है।
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने कहा कि हम इस मुद्दे के समाधान के लिए ईरानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। विदेश मंत्री ने यह जानकारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के केंद्र और विदेश मंत्रालय से टैंकर में राज्य के आदित्य वासुदेवन के फंसे होने की सूचना देने के बाद दी है।

मालूम हो कि ईरान ने पिछले दिनों ब्रिटेन के तेल टैंकर ‘स्टेना इंपेरो’ को को जब्त कर लिया था। इसमें 18 भारतीय समेत 23 क्रू मेंबर सवार थे। भारत को उसके नागरिकों के लिए काउंसलर एक्सेस दिया गया है। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि ब्रिटिश तेल टैंकर में सवार भारतीय क्रू मेंबर को रिहा करने के लिए ईरान से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें