फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: राहुल के सवालों पर एस जयशंकर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- चीन के खिलाफ LAC पर अब तक की सबसे बड़ी तैनाती

Mon, 19 Dec 2022 12:55 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जयशंकर ने कहा, 2020 के बाद से एलएसी पर चीनी सैनिकों की संख्या बढ़ी है। इसलिए भारतीय सेना ने भी सैनिकों की बड़े स्तर पर तैनाती की है।
विज्ञापन
राहुल गांधी-एस जयशंकर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीनी सैनिकों और भारतीय सेना के बीच हुई झड़प के बाद से सियासत गर्म है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अब केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनके आरोपों पर पलटवार करते हुए चुप्पी तोड़ी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, चीनी आक्रामकता का जवाब देने के लिए एलएसी पर भारतीय सेना की ओर से अब तक की सबसे बड़ी तैनाती की गई है। 

विज्ञापन


एकतरफा बदलाव की कोशिश का जवाब देगी सेना
एक मीडिया कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा, 2020 के बाद से एलएसी पर चीनी सैनिकों की संख्या बढ़ी है। इसलिए भारतीय सेना ने भी सैनिकों की बड़े स्तर पर तैनाती की है। उन्होंने कहा, चीन द्वारा किसी भी एकतरफा बदलाव की कोशिश का मुकाबला करने के लिए हमारी सेना तैनात है। यह भारतीय सेना का कर्तव्य भी है। 

राहुल गांधी का दावा विश्वसनीय नहीं 
विदेश मंत्री ने कहा, चीन मुद्द को लेकर भारत सरकार गंभीर है और राहुल गांधी का दावा विश्वसनीय नहीं है। दरअसल, हाल ही में राहुल गांधी ने कहा था कि भारत-चीन सीमा पर मौजूदा हालात बहुत गंभीर हैं। हाल में जो हुआ, वह एक सिर्फ झड़प नहीं थी, बल्कि चीन पूर्ण युद्ध की तैयारी कर रहा है। उन्होंने केंद्र सरकारा पर इस खतरे को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था। कहा था कि सरकार हमसे तथ्यों को छिपाने की कोशिश कर रही है, लेकिन यह लंबे समय तक चल नहीं पाएगा। 
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने भी किया था पलटवार
इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी राहुल गांधी पर पलटवार किया था। उन्होंने सोमवार को कहा था कि तवांग मसले पर हमसे सवाल करने से पहले राहुल गांधी को राजीव गांधी फाउंडेशन के बारे में जवाब देना चाहिए। ठाकुर ने सवाल किया कि क्या राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से फंडिंग मिलती है। ठाकुर यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा, जब भारतीय सेना डोकलाम में चीनी सैनिकों के साथ लड़ रही थी, तब वह क्या राहुल गांधी चीनी अधिकारियों के साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें