फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saudi Arabia-India: सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल पहुंचे भारत, आज एस जयशंकर संग करेंगे बैठक

Wed, 13 Nov 2024 12:39 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने ट्वीट कर कहा कि आधिकारिक यात्रा पर भारत आने पर सऊदी अरब के एफएम एचएच प्रिंस फैसल बिन फरहान अल-सऊद का हार्दिक स्वागत है।
विज्ञापन
सऊदी अरब के विदेश मंत्री पहुंचे भारत। - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल-सऊद दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। वे यहां भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद (SPC) की राजनीतिक, सुरक्षा, सामाजिक और सांस्कृतिक समिति की दूसरी बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने उनके आगमन के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने ट्वीट कर कहा कि आधिकारिक यात्रा पर भारत आने पर सऊदी अरब के एफएम एचएच प्रिंस फैसल बिन फरहान अल-सऊद का हार्दिक स्वागत है। उनकी यह यात्रा बहुमुखी भारत-सऊदी अरब द्विपक्षीय संबंधों को और गति प्रदान करेगी।

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने उनके आगमन के बारे में बताया था कि फैसल राजधानी दिल्ली के पालम वायुसेना स्टेशन पर लैंड करेंगे। इसके अगले दिन यानी बुधवार को वे हैदराबाद हाउस में विदेशमंत्री एस जयशंकर के साथ वार्ता करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें