Drug Trafficking: मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने नोनी जिले का दौरा किया। यहां उन्होंने मरंगचिंग भूस्खलन पीड़ित परिवारों के सदस्यों से भी मुलाकात की। बाद में राज्यपाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे घाट रेल पुल सहित नोनी क्षेत्र में रेलवे निर्माण स्थलों का दौरा किया और यहां चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने पूर्वोत्तर में लगातार बढ़ रही मादक पदार्थों की तस्करी पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि कुछ विदेशी ताकतें पूर्वोत्तर के युवाओं को बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें म्यांमार की सीमा के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी कर रही हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल गणेशन ने नोनी जिला मुख्यालय में एक संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें खतरे के आगे नहीं झुकना चाहिए, बल्कि इससे लड़ना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशीली दवाओं के खतरे से लड़ने के लिए राज्य सरकार के प्रयास में सहयोग करें।
भूस्खलन पीड़ित परिवारों से मिले गणेशन
राज्यपाल गणेशन ने नोनी में मरंगचिंग भूस्खलन पीड़ित परिवारों के सदस्यों से भी मुलाकात की। बाद में राज्यपाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे घाट रेल पुल सहित नोनी क्षेत्र में रेलवे निर्माण स्थलों का दौरा किया और यहां चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने 107 इन्फेंट्री बटालियन(टीए) 11 जीआर मुख्यालय में तुपुल युद्ध स्मारक का भी दौरा किया और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।