राजस्थान में एक विदेशी फार्मा कंपनी ने कथित रूप से अपनी दवाइयों को जानवरों की बजाय इंसानों पर प्रयोग किया। जिसके बाद इन सभी लोगों की हालत बिगड़ गयी और उन्हें जयपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक बिदासर गांव के 21 लोगों पर इन दवाइयों का प्रयोग किया गया था। कंपनी ने इन लोगों को एक दिन का 500 रुपये देने के लिए कहा था जिसकी वजह से ये लोग संबंधित दवाई का प्रयोग करने के लिए राजी हो गए।