मुकेश अंबानी 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दुनिया के अमीरों में वह 9वें स्थान पर हैं। वहीं, गौतम अदाणी 47.2 अरब डॉलर की दौलत के साथ अमीरों की वैश्विक सूची में 24वें स्थान पर खिसक गए हैं।
बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया में सबसे धनवान
फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट 211 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। एलन मस्क (180 अरब डॉलर) दूसरे, जेफ बेजोस (114 अरब डॉलर) तीसरे, लैरी एलिसन (107 अरब डॉलर) चौथे और वॉरेन बफे (106 अरब डॉलर) पांचवें स्थान पर हैं।
10 सबसे धनाढ्य भारतीयों में शिव नाडर और सावित्री जिंदल भी
नाम स्थान संपत्ति
शिव नाडर तीसरा 25.6 अरब डॉलर
साइरस पूनावाला चौथा 22.6 अरब डॉलर
लक्ष्मी मित्तल पांचवां 17.7 अरब डॉलर
सावित्री जिंदल छठा 17.5 अरब डॉलर
दिलीप सांघवी 7वां 15.6 अरब डॉलर
राधाकृष्ण दमानी 8वां 15.3 अरब डॉलर