धार्मिक स्थलों के लिए जो नियम बनाए गए हैं, उनमें कहा गया है कि किसी भी धार्मिक स्थल पर मूर्ति को छूना मना है। प्रवेश से पहले सभी लोगों को अपने हाथ-पांव साबुन से धोने होंगे। धार्मिक स्थल के प्रवेश द्वार पर तापमान चेक किया जाएगा। इसके बाद दर्शनों के लिए जो व्यवस्था बनाई गई है, उसी के दायरे में रहते हुए दर्शन करने होंगे। अगर किसी व्यक्ति का तापमान ज्यादा मिलता है या उनमें कोरोना का कोई दूसरा लक्षण सामने आता है तो उसे अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। लोगों के लिए फेस मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। देश के सभी धार्मिक स्थल शनिवार तक सैनिटाइज कर दिए गए हैं। दर्शनों के लिए जो दूरी रखी गई है, वह कम से कम सात से आठ फीट रहेगी। पुजारी से कहा गया है कि वह किसी को तिलक आदि न लगाए। पूजा सामग्री और प्रसाद का लेन देन न करे।
- धार्मिक स्थलों पर लोगों की भीड़ एकत्रित न होने दें।
- प्रवेश द्वार पर हैंड सैनिटाइजर व थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था हो।
- कोविड-19 की जानकारी देने वाले पोस्टर धार्मिक स्थल पर लगाने होंगे।
- अलग अलग कतार में दर्शन कराए जाएं।
- लोगों को अपने जूते चप्पल धार्मिक परिसर से बाहर उतारने होंगे।