तिब्बत से लगती भारतीय सीमा पर चीन जिस तरह इन्फ्रास्टक्चर का निर्माण कर रहा है उसने भारत की चिंताएं बढ़ा दी हैं। चीन ने दुनिया की छत कहे जाने वाले तिब्बत तक सड़कों का जाल तैयार कर दिया है जिसके सहारे वह युद्ध की स्थिति में कभी भी सैन्य साजो सामान आसानी से भारतीय सीमा पर पहुंचा सकता है।
चीन के इस आक्रामक रवैये का अब भारत ने तोड़ निकाल लिया है। चीन से निपटने के लिए भारत अब नई रणनीति पर काम कर रहा है जिसमें चीन की सड़कों का जवाब सीमा पर सुरंग बनाकर दिया जाएगा। केंद्रीय गृह और रक्षा मंत्रालय ने इसका जिम्मा दिया है सीमा सड़क संगठन यानि बीआरओ ने। बीआरओ ने इसके लिए अरुणाचल प्रदेश और असम की सरकारों से अनुमति भी मांगी है।
जानकारी के अनुसार गृह और रक्षा मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में दो लेन वाली सुरंग के निर्माण के लिए बीआरओ को जिम्मेदारी सौंपी है।