बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को गोरक्षकों पर दिए बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। मायावती ने कहा कि दो साल से गोरक्षक मुस्लिमों और दलितों को निशाना बना रहे थे और प्रधानमंत्री मोदी कुंभकर्ण की तरह सो रहे थे।
मायावती ने कहा कि गोरक्षकों पर पीएम का बयान राजनीति से प्रेरित है, , वे क्या दो साल से कुंभकर्ण की तरह सो रहे थे। मायावती ने कहा कि अब वे कुंभकर्ण की नींद से इसलिए जगे हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं।
मायावती ने कहा कि मोदी यह भी बताएं कि आखिर गोरक्षा के नाम पर 80 प्रतिशत गोरखधंधा भाजपा-शासित राज्यों में ही क्यों चल रहा है? ऊना में दलितों के साथ हुए बर्बर काण्ड के मुख्य दोषी और षड्यन्त्रकारी अभी तक पकड़े क्यों नहीं गए? मायावती ने कहा कि संसद का सत्र चल रहा है। गोरक्षा पर संसद के भीतर बयान दिए जाने चाहिए ताकि केन्द्र सरकार की पूरी जवाबदेही तय हो।