फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस : राफेल लड़ाकू विमान पहली बार परेड में शामिल होगा, दिखाएगा ये 'कलाबाजी'

Mon, 18 Jan 2021 05:23 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राफेल विमान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड में फ्लाईपास्ट का समापन राफेल विमान की उड़ान के साथ होगा। वायुसेना के प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परेड में फ्लाईपास्ट का समापन ‘वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन’ में उड़ान से होगा।

विज्ञापन


विंग कमांडर इंद्रानिल नंदी ने कहा कि फ्लाईपास्ट का समापन एक राफेल विमान द्वारा ‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ से होगा। राफेल के अलावा सुखोई और मिग विमान भी फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को फ्लाईपास्ट में वायुसेना के कुल 38 विमान और भारतीय थल सेना के चार विमान शामिल होंगे। 

बता दें कि राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में हाल ही में शामिल किया गया है। ऐसे में 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस परेड में यह पहली बार शामिल होगा और फ्लाईपास्ट का समापन इसके ‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ में उड़ान भरने से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





क्या है वर्टिकल चार्ली फार्मेशन
‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ में विमान कम ऊंचाई पर उड़ान भरता है, सीधे ऊपर जाता है, उसके बाद कलाबाजी खाते हुए फिर एक ऊंचाई पर स्थिर हो जाता है।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें