फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flying Ban: केरल के सीएम के खिलाफ विमान में नारेबाजी, तीन नेताओं पर इंडिगो की उड़ान पाबंदी

Mon, 18 Jul 2022 01:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली, तिरुवनंतपुरम

सार

13 जून को दो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कन्नूर से उड़ान भरने वाले इंडिगो के विमान के अंदर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की थी।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो ने केरल के सीएम पिनराई विजयन के खिलाफ विमान में नारेबाजी करने पर सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चे के संयोजक ईपी जयराजन और युवा कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं पर उड़ान पाबंदी लगा दी। 

विज्ञापन

13 जून को दो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कन्नूर से उड़ान भरने वाले इंडिगो के विमान के अंदर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की थी। विजयन जब तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर उतरे तब जहाज पर सवार जयराजन ने कथित तौर पर दो प्रदर्शनकारियों को एक तरफ धकेल दिया था। इसे लेकर एयरलाइन द्वारा गठित एक आंतरिक समिति ने जांच के बाद तीनों नेताओं के खिलाफ दो सप्ताह का उड़ान प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
सूत्रों ने कहा कि दोनों युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दो सप्ताह की पाबंदी लगाई गई हैं। जयराजन पर पाबंदी की अवधि अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि यह तीन सप्ताह की हो सकती है। मामले में अभी इंडिगो की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 
विज्ञापन

जयराजन ने सोमवार को मीडिया से कहा कि उन्हें उड़ान पाबंदी को लेकर अभी कोई सूचना नहीं मिली है। वहीं, युकां नेाता फरजीन माजिद ने एक मलयालम टीवी से कहा कि उन्हें एक नोटिस मिला है। इसमें दो सप्ताह की उड़ान पाबंदी का जिक्र है। 

सिंधिया ने कहा था कार्रवाई होगी
पिछले माह केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि उनका मंत्रालय इंडिगो की कन्नूर-तिरुवनंतपुरम उड़ान में हुई घटना को लेकर जल्द कार्रवाई करेगा। डीजीसीए के नियमों के अनुसार हंगामा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कोई एयरलाइंस खास अवधि की उड़ान पाबंदी लगा सकती है। 
 
जब किसी एयरलाइन को किसी यात्री द्वारा उपद्रवी व्यवहार की शिकायत प्राप्त होती है, तो उस घटना को संबंधित एयरलाइन द्वारा आंतरिक जांच समिति के पास भेजा जाता है। जांच समिति में अध्यक्ष के रूप में एक सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और सदस्य के रूप में एक अलग अनुसूचित एयरलाइन के एक प्रतिनिधि शामिल होते हैं। उनके अलावा, यात्री संघ या उपभोक्ता संघ का एक प्रतिनिधि या उपभोक्ता विवाद निवारण मंच के सेवानिवृत्त अधिकारी होते हैं।

सीएम की हत्या की साजिश का केस
इस मामले में केरल पुलिस ने पिछले माह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। तिरुवनंतपुरम में पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि राजनीतिक दुश्मनी के कारण तीन आरोपियों-फरजीन माजिद, नवीन कुमार और सुनीत कुमार ने मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश रची और कन्नूर से तिरुवनंतपुरम की उड़ान में सवार हो गए। तीनों युकां कार्यकर्ताओं पर भादंवि की धारा 120 बी के तहत हत्या की साजिा, हत्या के प्रयास के लिए धारा 307 और 332 के तहत लोकसेवक के कामकाज में बाधा का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें