फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में बाढ़ का कहर बरकरार, 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Mon, 13 Aug 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरूवनंतपुरम, नई दिल्ली
विज्ञापन
keral rain - फोटो : pti
विज्ञापन
इस साल मानसून न केवल समय से आया बल्कि अपने साथ तबाही का मंजर लेकर आया। मुंबई, गुजरात, राजस्थान के बाद केरल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित देश के 16 राज्य बाढ़ से त्रस्त है। मौसम विभाग ने कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश समेत देश के 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन सभी राज्यों में जानमाल का काफी नुकसान हो चुका है।  गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ और भारी बारिश की वजह से अब तक 774 लोगों की मौत हो चुकी है। पर्वतीय राज्यों में भारी बारिश की वजह से हालात बिगड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

keral rain - फोटो : pti
गृह मंत्रालय के नेशनल इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर (एनईआरसी) के मुताबिक बाढ़ और बारिश के कारण केरल में 187, उत्तर प्रदेश में 171, पश्चिम बंगाल में 170 और महाराष्ट्र में 139 लोगों की जान गयी है। आंकड़ों में कहा गया है कि गुजरात में 52, असम में 45 और नगालैंड में आठ लोगों की मौत हुई है। केरल में 22 और पश्चिम बंगाल में पांच लोग लापता भी हैं। राज्यों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 245 लोग जख्मी हुए हैं।

keral rain
बारिश और बाढ़ की विभीषिका से महाराष्ट्र के 26, असम के 23, पश्चिम बंगाल के 22, केरल के 14, उत्तर प्रदेश के 12, नगालैंड के 11 और गुजरात के 10 जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। असम में एनडीआरएफ की 15, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ-आठ, गुजरात में सात, केरल में 4, महाराष्ट्र में चार और नगालैंड में एक टीम को तैनात किया गया है। 

keral rain
केरल के कई हिस्सों में फिर से बारिश शुरू होने से सबसे ज्यादा प्रभावित इदुक्की जिले में बाढ़ का कहर अब भी बना हुआ है। मौसम अधिकारियों ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि केरल और लक्षद्वीप के तटों पर 35 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और इसकी गति 60 किलोमीटर तक जा सकती है।

keral rain
अधिकारियों ने बताया कि इदुक्की पनबिजली बांध में जलस्तर घटकर 2,397.58 फुट तक आ गया है जिससे निचले इलाकों में बाढ़ को लेकर खतरा कम हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्तमान स्तर को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है।

keral rain
हालांकि, इदुक्की जलाशय का हिस्सा चेरूथोनी बांध के पांच फाटक खोल दिए गए हैं। कल शाम बांध का जलस्तर 2,398.68 फुट तक पहुंच गया था। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया था और कहा था कि राज्य की स्थिति ‘बहुत गंभीर’ है।

keral rain
उन्होंने केंद्रीय राहत के रूप में तत्काल 100 करोड़ रुपये देने का एलान किया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि आजादी के बाद केरल के इतिहास में ऐसी बाढ़ कभी नहीं आई। बारिश की वजह से 10 हजार से ज्यादा किलोमीटर की सड़कें खराब हो गई हैं। शुरुआती आंकलन के अनुसार केरल में बाढ़ की वजह से 8316 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। राज्य में मृतकों की संख्या 39 पर पहुंच गई है।  

keral rain
हिमाचल में भारी बारिश की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है। कालका-शिमला हाईवे पर चक्की मोड़ व तम्बु मोड़ के पास भुस्खलन होने के कारण हाईवे बंद हो गया है। हमीरपुर जिला के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के बंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उपायुक्त हमीरपुर रिचा वर्मा ने खराब मौसम के मद्देनजर स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और मंडी जिले में भी स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। शिमला के मेहली शोगी रोड पर लैंडस्लाइड में चार गाड़ियां दब गई हैं।
विज्ञापन

keral rain
उत्तराखंड के मसूरी में देर रात से हो रही झमाझम बारिश के चलते मसूरी देहरादून हाईव पर कई जगह भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया था। देहरादून मार्ग पर गलोगी पवार हाउस से पास बोल्डर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसके अलावा बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ पर बंद पड़ा है। गुलर और शिवपुरी में भी बदरीनाथ हाईवे बंद है। यमुनोत्री हाईवे भी जगह-जगह बंद पड़ा हुआ है। लगातार हो रही बारिश से मार्ग खोलने में दिक्कत आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें