फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में बाढ़ का कहर लगातार जारी, 40 लाख लोग प्रभावित, 97 की मौत

Fri, 17 Jul 2020 05:27 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
flood in assam - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

असम में बाढ़ से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बीते चौबीस घंटे में पांच और लोगों की मौत के साथ ही अब तक बाढ़ से 97 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, राज्य के 33 में से 27 जिलों में 40 लाख लोग प्रभावित हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक वर्षा जनित कारणों से जिन 97 लोगों की मौत हुई है उनमें 71 ने बाढ़ के चलते और 26 ने जमीन धंसने से जान गंवाई है।

विज्ञापन


बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित धुबड़ी जिले में छह लाख लोग प्रभावित हैं। राज्य के साढ़े तीन हजार गांव डूब गए हैं और 1.28 लाख हेक्टेयर में फसल नष्ट हो गई है। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और रोज नए इलाकों में पानी घुस रहा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें