फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तितली' हुआ कमजोर, अब ओडिशा और आंध्र प्रदेश में मंडराया बाढ़ का खतरा

Fri, 12 Oct 2018 02:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
Flood in Odisha
विज्ञापन

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान 'तितली' ने पिछले दो दिनों में जबरदस्त तबाही मचाई। अब इन राज्यों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, जबकि कई जगहों पर तो बाढ़ ने दस्तक भी दे दी है। दोनों राज्यों के कई जिलों में गुरुवार को भारी बारिश हुई और शुक्रवार को भी कुछ जगहों पर भारी बारिश और दूरदराज के इलाकों में अत्यधिक बारिश हो रही है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दोनों राज्यों में तूफान की वजह से गुरुवार को कम से कम 12 लोग मारे गए, जबकि कई जगहों पर भूस्खलन भी हुए, जिसकी वजह से बिजली, जल आपूर्ति और दूरसंचार सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गईं। 

ओडिशा का गंजम जिला इस तूफान की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में भी चक्रवात तूफान 'तितली' ने अपना कहर बरपाया। इसकी वजह से दोनों राज्यों के तटीय इलाकों में गुरुवार को भारी बारिश हुई। 
विज्ञापन


हालांकि चक्रवाती तूफान के ओडिशा और आंध्र प्रदेश में दस्तक देने से पहले ही ऐहतियातन राज्य के तटीय इलाकों से करीब 3 लाख लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। ओडिशा के 18 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया था। दोनों राज्यों में एनडीआरएफ की टीमें गुरुवार से ही तैनात हैं। 

इन जगहों पर बाढ़ का खतरा

चूंकि 'तितली' तूफान की उच्च गति से आई हवाओं ने गंजम जिले में ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन इसकी वजह से हुई तेज बारिश से जिले के भंजनगर ब्लॉक में बाढ़ आ गई। गुरुवार शाम से ही गंजम, गजपति और रायगढ़ में रशिकुल्य और वंसधारा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि बालासोर में जलाका नदी लगातार हो रही तेज बारिश के कारण खतरे के निशान से छह मीटर ऊपर बह रही है। 

गुरुवार को ओडिशा के गजपति जिले में 315 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे अथरणला पुल पर पानी भर गया और इसकी वजह से जिले के मोहन ब्लॉक के आठ पंचायतों का संपर्क एक-दूसरे से टूट गया। 

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को राज्य के चक्रवात प्रभावित कई इलाकों का दौरा किया। उन्होंने तूफान की वजह से मरने वाले लोगों के परिवारों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की। 

प्रधानमंत्री ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की और उन्हें चक्रवाती तूफान तितली के दुष्प्रभावों से निपटने में हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आंध्र प्रदेश और ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में चक्रवात से उत्पन्न स्थिति के संबंध में उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बातचीत की। उन्हें केंद्र से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें