फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक पर फिर से मंडराया बाढ़ का खतरा, कई नदियां उफान पर

Sun, 08 Sep 2019 08:42 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
कर्नाटक में बाढ़ (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

कृष्णा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के बाद उत्तर कर्नाटक के कई क्षेत्रों में फिर से सैलाब आने का खतरा है। करीब एक महीना पहले ही क्षेत्र में जानलेवा बाढ़ आई थी। कृष्णा और उसकी सहायक नदियां जैसे मालप्रभा, घाटप्रभा, वेदगंगा, दूधगंगा और हिरण्यकेशी नदी कई जिलों में तबाही मचाने के बाद फिर से उफान पर हैं।

विज्ञापन


कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) के निदेशक जी एस श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से हम नारायणपुर (बांध) से दो लाख से ज्यादा क्यूसेक पानी छोड़ चुके हैं। इससे कुछ पुल और बांध पानी में डूब गए हैं और संचार बाधित हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस बार की स्थिति भी उतनी ही गंभीर हो सकती है जितनी एक महीने पहले आई बाढ़ के दौरान थी, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी और मवेशियों की जान गई थी। इसके अलावा बुनियादी ढांचे और फसलों को भी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केएसएनडीएमसी बांध में कृष्णा नदी के बढ़ते पानी की निगरानी कर रहा है। पिछले महीने आई बाढ़ से 22 जिलों की 103 तालुका प्रभावित हुए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें