फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में बाढ़ का प्रकोप जारी, एक और व्यक्ति की मौत, 1.89 लाख लोग प्रभावित 

Fri, 26 Jun 2020 12:10 PM IST
आसिम खान पीटीआई, गुवाहाटी
विज्ञापन
असम में बाढ़ से लगभग दो लाख लोग प्रभावित (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

असम में गुरुवार को बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई। राज्य में चार और जिलों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। वहीं, एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 13 हो गई है। राज्य में 1.89 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रभावित जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों तक तेजी से पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्य के दौरान कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपने दैनिक बुलेटिन में बताया कि बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित धीमाजी जिले में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। यहां 91,000 लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


 बुलेटिन में बताया गया कि जोरहाट जिले के नीमातीघाट में, धुब्री जिले के धुब्री शहर में और सोनीतपुर जिले के तेजपुर में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें