फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में बाढ़ का कहर: पांच और लोगों की मौत, 36 लाख लोग प्रभावित, दलाई लामा ने जताया दुख

Fri, 17 Jul 2020 08:08 PM IST
आसिम खान पीटीआई, गुवाहाटी
विज्ञापन
असम में बाढ़ - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

असम में बाढ़ संबंधी घटनाओं में पांच और व्यक्तियों की मौत हो गई है तथा राज्य 28 जिलों में करीब 36 लाख लोग इससे अब भी प्रभावित हैं। यह जानकारी शुक्रवार को एक आधिकारिक बुलेटिन में दी गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि धुबरी, दर्रांग, बोंगाईगांव, गोलपाड़ा और कामरूप जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

विज्ञापन


बुलेटिन में कहा गया है कि इस साल राज्य में बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 102 हो गई है। 76 लोगों की मौत बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में हुई है जबकि 26 की मौत भूस्खलन में हुई है। वहीं, बौद्ध आध्यात्मिक नेता दलाईलामा ने असम के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ से हुई जान-माल की क्षति पर दुख प्रकट किया है।

दलाई लामा ने बाढ़ से जान-माल की क्षति पर जताया दुख 
बौद्ध आध्यात्मिक नेता दलाईलामा ने असम के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ से हुई जान-माल की क्षति पर दुख प्रकट किया है। बौद्ध आध्यात्मिक नेता ने बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए व सरकार के राहत एवं बचाव के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को एक पत्र लिखा है।
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में लिखा है, ‘असम और भारत के अन्य हिस्सों में मानसूनी वर्षा साल-दर-साल विनाश और लोगों के लिए कठिनाइयां ला रही है। दुर्भाग्य से इस साल कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बने रहने से स्थिति और दुष्कर हो गई है। मैं आपके राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई जान-माल की क्षति तथा कई लोगों के सामने आ रही कठिनाइयों पर दुख प्रकट करने के लिए आज आपको लिख रहा हूं।

उन्होंने पत्र में कहा, मैं इस बात की प्रशंसा करता हूं कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों के लिए जो कुछ भी कर सकती है, कर रही है और राहत प्रयास जारी हैं। असम के लोगों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए मैं राहत एवं बचाव के प्रयासों के लिए दलाई लामा न्यास से दान दे रहा हूं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें