फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Airport: आज सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, जानें क्या है वजह

Tue, 18 Oct 2022 05:21 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एमआईएएल के मुताबिक, सभी एयरलाइंस, पायलट और क्रू को एयरपोर्ट बंद होने की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
mumbai airport
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून के बाद रन-वे के अनुरक्षण संबंधी काम के लिए मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीएसएमआईए) मंगलवार को सुबह 11 से शाम पांच बजे तक छह घंटे बंद रहेगा। सोमवार को जारी बयान में सीएसएमआईए ने बताया कि हर साल मानसून के बाद हवाई पट्टियों का निवारक रख-रखाव किया जाता है। रनवे 14/32 और 09/27 पर मरम्मत और रखरखाव का कार्य होगा। 

विज्ञापन

इस बार एयरोनॉटिकल ग्राउंड लाइटों को अपग्रेड भी किया जाएगा। इस हवाई अड्डे पर रोज 800 से ज्यादा उड़ानें आती और जाती हैं। यात्रियों की उड़ानों को रिशेड्यूल किया जाएगा। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) के मुताबिक, सभी एयरलाइंस पायलट और क्रू मैंबर्स को एयरपोर्ट बंद होने की सूचना दे दी गई है। 

आमतौर पर हवाई यातायात कम होने पर रनवे को बंद किया जाता है। एमआईएएल के मुताबिक अन्य दिनों के मुकाबले 18 अक्तूबर को हवाई यात्रा करने वालों की संख्या कम हैं। एमआईएएल ने कहा कि मानसून के बाद रनवे का रखरखाव हर साल किया जाता है। यह यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सटीक और सावधानीपूर्वक प्रयासों के साथ की गई गतिविधियों का हिस्सा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें