फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हवाई जहाज से शिरडी पहुंच सकेंगे साईं भक्त, जल्द शुरू हो रही सेवा

Tue, 11 Apr 2017 04:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक
विज्ञापन
sai baba
विज्ञापन
शिरडी साईं बाबा के भक्तों के‌ लिए खुशखबरी है,अब वहां पहुंचने की राह और आसान होने जा रही है। सूत्रों की मानें तो अगले महीने से ये हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। शिरडी में महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड एयरफील्ड का रख-रखाव करेगी। ‌
विज्ञापन


शिरडी से मुंबई,दिल्‍ली,हैदराबाद और अन्य शहरों के लिए सेवाएं शुरू की जाएंगी। हालांकि कैग ने पिछले हफ्ते कहा था कि जबसे एमएडीसी का गठन हुआ है उसने 2002 से एक भी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट नहीं बन वाया है। साईंबाबा मंदिर को मिला अपना एफएम चैनल लेकिन एमएडीसी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर विश्वास एम पाटिल का कहना है कि प्राथमिकता सूची में शिरडी में बनने वाला एयरपोर्ट ही है। 
विज्ञापन

इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी भरेंगी शिरडी से उड़ान

कतर एयरलांइस - फोटो : Qatar Airlines
जहां तक शिरडी एयरपोर्ट की बात की जाए तो वह बनकर तैयार है और पाटिल के अनुसार वहां से अगले महीने फ्लाइट्स शुरू हो जाएंगी। गौरतलब है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शिरडी एयरपोर्ट के लिए 340.54 करोड़ का अनुदान दे दिया है।

पाटिल ने बताया की शिरडी में इंटरनेशलन लेवेल के एयरपोर्ट को बनाने के प्रयास जारी हैं।

उल्लेखनीय है कि शिरडी साईंबाबा संस्‍थान ट्रस्ट शिर्डी साईंबाबा सेंटेनरी वर्ष मना रहा है जोकि एक अक्टूबर से शुरू होकर 18 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान लाखों भक्त शिरडी पहुंचेगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें