फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महालक्ष्मी एक्सप्रेस: 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाले गए सभी 700 यात्री

Sat, 27 Jul 2019 03:44 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश की वजह से मुंबई से 100 किलोमीटर दूर बदलापुर के पास महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रेन पानी में फंस गई। इस ट्रेन में 700 लोग मौजूद थे। बड़े पैमाने पर बचाव कार्य के बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। बचाव दल में एनडीआरएफ के अलावा अब भारतीय नौसेना भी शामिल थीं। करीब 11 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सभी 700 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बचाए गए यात्रियों यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है जहां से उन्हें बदलापुर भेजा जाएगा।

विज्ञापन


नौसेना के आठ बाढ़ बचाव दल जिसमें तीन गोताखोर दल शामिल थे। नौकाओं और लाइफ जैकेट जैसी बचाव सामग्री के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। बचाव-राहत कार्य में गोताखोरों के साथ एक सीकिंग हेलीकाप्टर भी भेजा गया था।  

 







 



 

ठाणे में फंसे 115 लोग

- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में तेज बारिश की वजह से ठाणे में 155 लोग फंसे हुए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने एनडीआरएफ, वायु कमान, वायुसेना, नौसेना और सेना को ठाणे में कम्बा पेट्रोल पंप और रिवरविंग रिजॉर्ट में फंसे 115 से अधिक लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाने का अनुरोध किया है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आज और कल रायगढ़, ठाणे, पालघर और महाराष्ट्र के रत्नागिरी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश का अनुमान है। 
 




 

जनजीवन के साथ हवाई यात्रा प्रभावित

- फोटो : ANI
मुंबई में एक बार फिर भारी बारिश होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जगह-जगह जलभराव की वजह से वाहनों के आवागमन पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि पिछले 24 घंटों में मुंबई में 150 से 180 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

बारिश की वजह से हवाई यात्रा करने वाले लोग भी परेशान हुए। मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एमआईएएल) के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार भारी बारिश के कारण विमान औसतन 30 मिनट देरी से उड़ान भर रहे हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण सात उड़ानें रद्द की गई हैं और 17 विमानों को डायवर्ट किया जा चुका है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा है कि अब एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य है। 
विज्ञापन

- फोटो : ANI
शहर में लगातार हो रही बारिश के बाद चेंबूर क्षेत्र में भारी जलभराव हो गया। भारतीय मौसम विभाग ने शहर के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। उधर, मुंबई के माटुंगा इलाके में भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है। 

मौसम विभाग ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के तीन जिलों रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिये 'ऑरेंज अलर्ट' जारी करते हुए अगले 24 घंटों में मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हमने रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट प्राधिकारियों को तैयारियों के लिए सचेत करने, जबकि रेड अलर्ट खराब हालात के मद्देनजर उन्हें कार्रवाई करने का निर्देश देने के लिए होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें