फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ती होगी फ्लाइट टिकट?: हवाई सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत! सरकार ने घटाए ATF के दाम

Mon, 02 Feb 2026 08:34 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुबंई एयरपोर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

हवाई सफर करने वालों यात्रियों के लिए राहत की खबर है। विमान ईंधन की कीमतों में कमी के बाद आने वाले दिनों में टिकट किराए सस्ते होने की उम्मीद बढ़ गई है। दरअसल,ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल के दामों में 929.63 रुपए प्रति किलो लीटर की कटौती की है।कंपनी ने यह फैसला ऐसे वक्त पर लिया गया है, जब एयरलाइंस कंपनियां बढ़ती परिचालन लागत और घटते मुनाफे के दबाव से गुजर रही है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतें एयरलाइंस के कुल खर्च का बड़ा हिस्सा होती हैं। ऐसे में इसमें आई यह गिरावट कंपनियों की लागत कम करने में मदद कर सकती है, जिसका फायदा आगे चलकर यात्रियों को किराए में राहत के रूप में मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


एविएशन टर्बाइन फ्यूल एयरलाइंस की ऑपरेटिंग कॉस्ट का बड़ा हिस्सा होता है। ऐसे में जब ईंधन महंगा होता है, तो उसका सीधा असर टिकट किराए और कंपनियों के मुनाफे पर पड़ता है। इसी वजह से एटीएफ के दामों में आई यह कटौती एयरलाइंस के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। दिल्ली में एविएशन टर्बाइन फ्यूल का भाव अब 91,393.39 रुपए प्रति किलो लीटर हो गया है। जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 94,445.62 रुपए प्रति किलो लीटर दर्ज की गई है। मुंबई में इसके दाम 85,474.63 रुपए प्रति किलो लीटर और चेन्नई में 94,781.99 रुपए प्रति किलो लीटर हो गया है। अलग अलग शहरों में विभिन्न टैक्स के चलते एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में यह अंतर देखने को मिलता है।

एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में कटौती से एयरलाइंस कंपनियों की परिचालन लागत में कुछ हद तक कमी आएगी। इससे कंपनियों की वित्तीय स्थिति सुधारने में मदद मिल सकती है। अगर आने वाले दिनों में ईंधन के दाम इसी तरह नियंत्रित रहते हैं, तो यात्रियों को भी हवाई टिकट के किराए में राहत मिलने की संभावना बन सकती है। हालांकि, यह राहत कितने समय तक टिकेगी, यह वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और रुपये-डॉलर की चाल पर निर्भर करेगा। फिलहाल एविएशन टर्बाइन फ्यूल सस्ता होने से एविएशन सेक्टर को राहत जरूर मिली है।
विज्ञापन


आईओसीएल के आंकड़ों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए जेट फ्यूल की कीमतों में 12.50 डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में जेट फ्यूल 12.63 डॉलर सस्ता हुआ है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 778.85 डॉलर प्रति किलो लीटर रह गई है। कोलकाता में भी जेट फ्यूल के दाम 12.57 डॉलर कम हुए हैं और यहां नई कीमत 817.19 डॉलर प्रति किलो लीटर हो गई है। मुंबई में इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए जेट फ्यूल 12.71 डॉलर सस्ता हुआ है, जिससे कीमत घटकर 778.56 डॉलर प्रति किलो लीटर पर आ गई है। वहीं, चेन्नई में जेट फ्यूल के दाम 12.57 डॉलर घटे हैं और यहां कीमत 774.26 डॉलर प्रति किलोलीटर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें