मामले की जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल फ्लाइट अटेंडेंट के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का भी गठन किया गया है।
मुंबई के पवई जिले में एक 24 वर्षीय फ्लाइट अटेंडेंट अपने ही फ्लैट में मृत पाई गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ की निवासी रुपल ओगरे के तौर पर हुई है, जो अप्रैल में एयर इंडिया में ट्रेनिंग के लिए मुंबई आई थी। रविवार की रात अंधेरी के मरोल इलाके में कृष्णलाल मारवाह मार्ग के पास स्थित एनजी कॉम्प्लेक्स के फ्लैट में उसका शव पाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में 40 वर्षीय विक्रम अथवाल को गिरफ्तार किया है, जो मृतक के घर में हाउसकीपिंग का काम करता था। जांच के दौरान पुलिस को मालूम चला कि मृतक फ्लैट में अपनी बहन और बॉयफ्रेंड के साथ रहती थी और वो दोनों ही आठ दिन पहले अपने घर गए थे। पुलिस ने फिलहाल दोनों को इस घटना की जानकारी दे दी है।
फ्लाइट अटेंडेंट जब अपने घरवालों के फोन का जवाब नहीं दे रही थी, तो परेशान घरवालों ने उसके दोस्तों को फोन कर फ्लैट में जाने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने पवई पुलिस की मदद से फ्लैट का दरवाजा खुलवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने देखा कि लड़की का गला कटा हुआ था, उसे तुरंत रजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।