फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में तेजी से बढ़ रहे फ्लैट्स के दाम, दिल्ली के बराबर पहुंची कीमत

Fri, 09 Aug 2019 08:54 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फ्लैट्स - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए जाने के बाद वहां प्रॉपर्टी के दाम तेजी से आसमान छू रहे हैं। इन दोनों अनुच्छेदों के खत्म हो जाने के बाद अब कोई भी भारतीय नागरिक घाटी में जमीन खरीद सकता है। हालांकि जम्मू-कश्मीर में प्रॉपर्टी खरीदना अभी इतना आसान नहीं होने वाला है।
विज्ञापन


हालांकि इसके साथ ही घाटी में प्रॉपर्टी के दाम तेजी से ऊपर बढ़ रहे हैं। जम्मू शहर में फ्लैट्स के दाम दिल्ली के बराबर पहुंच गया है। विशेषज्ञों की मानें तो इनकी कीमतों में आने वाले दिनों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

जम्मू शहर में प्लॉट मिलने में काफी कठिनाई हो रही है। जिनके पास है वो भी इसे बेचने को तैयार नहीं हैं क्योंकि आने वाले दिनों में इनके दाम और बढ़ने वाले हैं। जम्मू में टू बीएचके फ्लैट्स के दाम 45 से 60 लाख रुपये तक हो गए हैं। 
विज्ञापन


हालांकि, शहरी सीमा से बाहर जाने पर प्लॉट और फ्लैट्स के दाम में कमी देखने को मिल रही है। शहरी सीमा से बाहर आपको 100 वर्ग गज जमीन के लिए करीब 10 लाख रुपए तक खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें