फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा पर आयात शुल्क बढ़ाएगी सरकार, जल्द जारी होगी भंडारण नीति

Fri, 09 Aug 2019 06:51 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • भारत ने जुलाई, 2018 में चीन और मलयेशिया से आयातित सौर सेल पर 25 फीसदी का रक्षा शुल्क लगाया था।
  • इसमें कर प्रोत्साहन उपलब्ध कराए जाएंगे, जो खासतौर पर देश में सौर उपकरण विनिर्माण के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार देश में सौर उपकरणों के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए आने वाले वर्षों में सौर उपकरणों पर आयात शुल्क बढ़ाएगी। बिजली मंत्री आरके सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भंडारण नीति जल्दी ही जारी की जाएगी।

विज्ञापन


इसमें कर प्रोत्साहन उपलब्ध कराए जाएंगे, जो खासतौर पर देश में सौर उपकरण विनिर्माण के लिए होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल सौर उपकरण पर रक्षा शुल्क लगा हुआ है, जिसका असर कुछ साल में खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हम आने वाले वर्षों में सौर उपकरणों पर शुल्क बढ़ाएंगे।

भारत ने जुलाई, 2018 में चीन और मलयेशिया से आयातित सौर सेल पर 25 फीसदी का रक्षा शुल्क लगाया था। सिंह ने कहा कि आयात शुल्क में वृद्धि से सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए बोली प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के संबंध में उन्होंने कहा कि हम पनबिजली परियोजनाओं के विकास के लिए जल क्षेत्र पर भारत की हिस्सेदारी का पूरा उपयोग करेंगे। साथ ही लद्दाख में सौर परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए कदम उठाएंगे। आंध्र प्रदेश के साथ हाल में शुल्क को लेकर विवाद के बारे में उन्होंने कहा कि बिजली खरीद समझौता अपरिहार्य है और जो समझौता हो चुका है, उसे दोबारा नहीं खोला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें