फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पड़ोसी के मकान में मृत मिला पांच साल का बच्चा, भीड़ ने घर में तोड़फोड़ की और लगा दी आग

Tue, 20 Sep 2022 10:30 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, बोलपुर (पश्चिम बंगाल)

सार

बच्चे का शव एक महिला के घर की छत पर एक प्लास्टिक की थैली में मिला। इसके तुरंत बाद, भीड़ ने घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मंगलवार को एक पांच साल का बच्चा अपने पड़ोसी के घर में मृत मिला। जिसकी सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो गई और गुस्साई भीड़ ने घर में तोड़फोड़ की और उसमें आग लगा दी। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चा रविवार को मोलडांगा गांव से लापता हो गया था। जो कि शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र में आता है। बच्चे के लापता होने के बाद से ही गांव के लोग इधर-उधर देखने में लगे थे लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।

लेकिन एक घर से दुर्गंध आ रही थी। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी गई। सूचना देने के बाद खोजबीन की और शव उसके घर की छत पर एक प्लास्टिक की थैली में मिला। पुलिस ने कहा कि इसके तुरंत बाद, भीड़ ने घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपी महिला से सोमवार को भी पूछताछ की, जिसके घर से शव मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए बोलपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

पुलिस अधीक्षक नागेंद्रनाथ त्रिपाठी ने शव मिलने के बाद गांव का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बात की। साथ ही त्रिपाठी ने कहा कि अपराध के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि बच्चे के परिवार को किसी पर शक नहीं था। हालांकि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें