मुंबई के बांद्रा में एक पांच मंजिला इमारत ढह गई है। दो लोग इमारत में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। हादसा बांद्रा ईस्ट के बहरामपाडा इलाके में हुआ। दमकल अधिकारियों ने बताया कि हादसे से पहले इमारत को खाली करा लिया गया था।
राहत-बचाव दल की पांच गाड़िया और दो एंबुलेस मौके पर पहुंच चुकी हैं। हादसे के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। लोग सहमे हुए हैं।
5-storey structure in Behrampada slum of Bandra East (Mumbai) collapses. Fire brigade rushed with ambulance. 2 feared trapped pic.twitter.com/zCWYQxQ1Rs
— ANI (@ANI_news) October 13, 2016