फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya Elections 2023: मेघालय के पांच विधायक थाम सकते हैं यूडीपी का दामन, मेटबाह लिंगदोह का दावा

Thu, 08 Dec 2022 03:51 PM IST
गुलाम अहमद एन. अर्जुन, अमर उजाला, शिलांग

सार

Meghalaya Elections 2023: मेघालय में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले नेताओं व विधायकों का पार्टी बदलने की सिलसिला जारी है। इस बीच यूडीपी अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह ने दावा किया है कि मेघालय के पांच मौजूदा विधायक जल्द ही उनकी पार्टी में शामिल होंगे।
विज्ञापन
metbah lyngdoh - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। अब यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह ने दावा किया है कि मेघालय के पांच मौजूदा विधायक जल्द ही उनकी पार्टी में शामिल होंगे। लिंगदोह ने कहा कि अगर वे शामिल होते हैं तो यूडीपी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची में पांचों विधायकों के नाम होंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मेघालय में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। लिंगदोह ने कहा कि अभी इन नेताओं के नामों का खुलासा नहीं किया जा सकता है, क्योंकि वे वर्तमान में विधायक हैं। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि मेघालय के टीएमसी विधायक - शीतलंग पाले, एचएसपीडीपी के रेनिक्टन लिंगदोह तोंगखर, मेघालय कांग्रेस के निलंबित विधायक  मायरालबॉर्न सयीम व पीटी सॉकमी और निर्दलीय विधायक लैम्बोर मालनगियांग चुनाव से पहले यूडीपी में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


बाते दे कि यूडीपी ने बीते मंगलवार को ही राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें