प्रसार भारती बोर्ड में पांच नए अस्थायी सदस्यों की नियुक्ति की गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक सलीम मर्चेंट, आलोक अग्रवाल, शाइना एनसी, संजय गुप्ता और अशोक कुमार टंडन को यह जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि प्रसार भारती देश की सबसे बड़ी सरकारी ब्राडकास्ट कंपनी के साथ साथ संचार की शीर्ष संस्था भी है। यहां पिछले 13 महीनों से इसके 13 में से नौ पद खाली थे।