फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaland: एनएससीएन-आईएम के पांच उग्रवादी गिरफ्तार, अगवा किए गए छह लोग छुड़ाए गए

Sat, 29 Apr 2023 12:33 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा

सार

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एनएससीएन-आईएम के उग्रवादियों ने 13 से 27 अप्रैल के बीच छह लोगों का अपहरण कर उन्हें एक घर में रखा था। अपहृतों के परिवार से फिरौती मांगी जा रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम राइफल्स ने उग्रवादी संगठन एनएससीएन-आईएम के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ उनके कब्जे से नगालैंड के दीमापुर जिले से अपहृत छह लोगों को छुड़ा लिया। मुक्त कराए गए लोगों में फेक जिले के एक स्कूल के प्रधानाध्यापक, असम के दो, दीमापुर जिले के दो और बिहार का एक व्यक्ति शामिल है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एनएससीएन-आईएम के उग्रवादियों ने 13 से 27 अप्रैल के बीच छह लोगों का अपहरण कर उन्हें एक घर में रखा था। अपहृतों के परिवार से फिरौती मांगी जा रही थी। अधिकारी ने कहा कि असम राइफल्स ने आधी रात को ऑपरेशन चलाया और एनएससीएन-आईएम के उग्रवादियों ने द्वारा बंधक बनाए गए छह नागरिकों को सुरक्षित बचाया गया। इस ऑपरेशन में एनएससीएन-आईएम के पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है।

असम राइफल्स पूर्वोत्तर के राज्यों में एनएससीएन-आईएम की नापाक गतिविधियों पर नजर रखती है। बीते 14 अप्रैल को एक ऑपरेशन में असम राइफल्स ने एनएससीएन-आईएम के दो सक्रिय कैडर को दो हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों उग्रवादियों की गिरफ्तारी नगालैंड के मोकोकचुंग जिले से की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें