फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के इन पांच ट्वीट्स ने बटोरी सुर्खियां, यह ट्वीट बना 'गोल्डन ट्वीट इन इंडिया'

Tue, 03 Mar 2020 07:53 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शाम में अपने एक ट्वीट से सभी को चौंका दिया। उन्होंने लिखा है कि वह अपने सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स को छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'इस रविवार (8 मार्च)  को मैं फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने पर विचार कर रहा हूं। इस बारे में मैं आपको जानकारी दे दूंगा।'

विज्ञापन


ट्वीटर पर पांच करोड़ से अधिक फॉलोवर वाले प्रधानमंत्री मोदी के इस ट्वीट के बाद देखते ही देखते सोशल मीडिया में ट्रेंड का दौर शुरू हो गया। सोशल मीडिया के विभिन्न अकाउंट पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता नरेंद्र मोदी अक्सर सोशल मीडिया के जरिए दुनियाभर में लोगों के साथ संपर्क में रहते हैं। 

ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं नरेंद्र मोदी के उन ट्वीट्स पर जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया गया और जिन्होंने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। 
विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 जीतने के बाद #VijayiBharat के साथ 23 मई को एक ट्वीट किया था। पीएम मोदी के इस ट्वीट को गोल्डन ट्वीट 2019 का खिताब मिला। इस ट्वीट को अभी तक 23 हजार से अधिक लोगों ने रीट्वीट किया है और 108.2 हजार लोगों ने लाइक किया है। 

 

नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीतने के बाद मोदी ने कहा, हिमाचल प्रदेश में लहराया कमल, विकास की हुई भव्य जीत। लहराया कमल, विकास की हुई भव्य जीत।'
 
 

इवांका ट्रंप-पीएम मोदी
ग्लोबल आंट्रप्रन्योरशिप समिट के दौरान प्रधानमंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप से मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की जिसे खूब पसंद किया गया।
 

modi himachal
प्रधामनंत्री ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की जीत पर धन्यवाद दिया था और प्रदेशवासियों का आभार जताया था।
 
विज्ञापन

वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : ani
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों में जीत के बाद मोदी ने धन्यवाद और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा था, 'विकास की इस देश में फिर एक बार जीत हुई। उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में भव्य जीत के लिए प्रदेश की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को ढेरों शुभकामनाएं। यह जीत हमें जन कल्याण की दिशा में और अधिक मेहनत  करने के लिए प्रेरित करेगी।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें