एटा जिले में बागवाला क्षेत्र के कंसुरी में मंगलवार दोपहर गांव के चौकीदार के घर में अवैध रूप से बन रही आतिशबाजी में धमाके से पूरा गांव दहल गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान का लेंटर धराशायी हो गया। मलबे में दबने से पांच लोगों की मौत हो गई।
इनमें चौकीदार के परिवार के चार लोग और एक नौकर शामिल है। धमाका सुनकर जैसे ही ग्रामीण मलवा हटाने पहुंचे तो लेंटर के अंदर दोबारा धमाके होने से हिम्मत जवाब दे गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर आधा घंटे बाद बचाव कार्य शुरू किया।
मौके पर पहुंचे डीएम और एसएपी ने जेसीबी से मलबा हटवाकर चार शव निकलवाए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लेंटर तोड़कर एक घायल को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।