फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू टेस्टः अश्विन की वो गेंद जिसने पलट दिया पूरे मैच का रुख

Tue, 07 Mar 2017 09:59 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
विज्ञापन
- फोटो : ESPN
विज्ञापन
क्रिकेट को चमत्कारों का खेल कहा जाता है और ऐसे ही कुछ चमत्कार भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भी हुए। मैच के चौथे दिन ऐसे कई क्षण आए जब मुकाबला कभी इस तरफ तो कभी उस तरफ झुकता दिखा। 
विज्ञापन


अंत तक कशमकश भरे रहे इस मुकाबले में आखिरी बाजी भारत के हाथ ही लगी और इसके सूत्रधार बने भारत के चमत्कारी स्पिनर आर अश्विन। शुरूआत में झटके खाने के बाद भारत ने अश्विन के दम पर चौथी पारी में जबरदस्त वापसी की और टीम की जीत तय करने में बड़ी भूमिका निभाई। इसमें भी सबसे खास रही अश्विन की वह गेंद जिसने पूरे मैच का रुख पलट दिया। 

चौ‌थी पारी में भारत से मिले 187 रनों का लक्ष्य करते समय आस्ट्रेलिया की टीम कभी भी दबाव में नहीं दिखाई दी, तब भी नहीं जब उसने रेनशॉ के रूप में अपना पहला विकेट जल्द ही गवां दिया था। 
विज्ञापन

दबाव के बावजूद भी खुलकर खेल रहे थे वार्नर

- फोटो : ESPN
आस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने आते ही खुलकर हाथ दिखाने शुरू कर दिए और लगातार स्कोर बोर्ड को चालू रखा। आस्ट्रेलिया शुरूआत में कितनी तेज खेली इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब चौथे ओवर में रेनशॉ आउट हुए तब टीम का स्कोर 22 रन ‌था। 

एक छोर पर खड़े वार्नर जमकर गेंदबाजों की खबर ले रहे थे। रेनशॉ के बाद आए कप्तान स्मिथ के साथ भी वार्नर की तेजी जा रही। पूरे आत्मविश्वास से खेल रहे वार्नर ने अश्विन की गेंद पर एक छक्‍का भी लगाया। 

ऐसे में भारत की सबसे बड़ी चिंता वार्नर ही बने हुए थे क्योंकि वो जितनी भी देर विकेट पर टिके रहते भातर और जीत के बीच फासला उतना ही बढ़ता जाना था। वैसे भी वार्नर ने आईपीएल के दौरान भारत की पिचों पर इतने मैच खेले हैं कि उनके लिए यह बिल्कुल घरेलू मैदान की तरह था। 
विज्ञापन

वार्नर का विकेट पाकर चार्ज हुए अश्विन ने टीम को दिलाई जीत

- फोटो : ESPN
लेकिन इसी बीच अश्‍विन की एक गेंद ने भारत की उम्‍मीदें जिंदा कर दी और टीम को वो विकेट मिल गया जिसकी उसे सबसे ज्यादा जरूरत ‌थी। अश्‍विन की एक टर्न लेती गेंद को वार्नर पढ़ने से चूके और पगबाधा हो गए। 

आस्ट्रेलियाई टीम के लिए वार्नर का विकेट कितना महत्वपूर्ण था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टीम ने उनके लिए रेफरल लेने में देरी नहीं की, लेकिन वहां भी वार्नर विकेट के सामने पाए गए। इसी के साथ ही उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। 

भारत के लिए वार्नर का विकेट इसलिए भी खास रहा क्योंकि पहली पारी में खास कमाल न कर पाने वाले फिरकी गेंदबाज आर अश्विन यह विकेट मिलते ही पूरी तरह चार्ज हो गए। इसके बाद तो एक के बाद एक उनकी फिरकी में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फंसते ही चले गए। भारत के लिए अश्‍विन की वह गेंद और वार्नर का विकेट सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें