फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: तमिलनाडु के कुलीथलाई में बस-कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत; कार को काटकर शवों को निकालना पड़ा

Wed, 26 Feb 2025 10:15 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु)

सार

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना कुलीथलाई के पास करूर-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। करूर जा रही कार और अरनथांगी से तिरुपुर जा रही सरकारी बस के बीच आमने-सामने टक्कर हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के करूर जिले में कुलीथलाई के पास बुधवार तड़के एक कार और राज्य परिवहन निगम की बस के बीच हुई टक्कर में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि टक्कर के कारण पांचों लोगों की तत्काल मौत हो गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मियों को शवों को निकालने के लिए क्षतिग्रस्त कार को काटना पड़ा। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना कुलीथलाई के पास करूर-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। करूर जा रही कार और अरनथांगी से तिरुपुर जा रही सरकारी बस के बीच आमने-सामने टक्कर हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक कोयंबटूर के कुनियामुथुर इलाके के रहने वाले थे।

पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में तीन महिलाओं की मौत
इससे पहले बीते दिन धर्मपुरी जिले में सोमवार को एक पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घटना पर दुख व्यक्त किया था। घटना जिले के कंबाइनल्लूर गांव में एक निजी इकाई में घटी और पीड़ितों की मौके पर ही मौत हो गई। चेन्नई में स्टालिन ने घटना पर दुख व्यक्त किया और तीन महिलाओं की मौत पर शोक व्यक्त किया। एक बयान में उन्होंने मुख्यमंत्री जन राहत कोष से मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन


चेन्नई आ रहे विमान को आपात स्थिति में उतारा गया
इस बीच 22 फरवरी को हैदराबाद से आए एक निजी विमान को एक यात्री को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने के बाद चेन्नई में आपात स्थिति में उतारा गया। शहर के हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई आ रहे विमान में सवार एक पुरुष यात्री ने बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद विमान चालकों ने आपात स्थिति में विमान को उतारने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि विमान के उतरने के बाद मेडिकल टीम यात्री को देखने पहुंची और उसका इलाज किया जा रहा है। प्रोटोकॉल के अनुसार, आपात स्थिति में विमान को उतारने के लिए कुछ समय तक किसी अन्य विमान को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई, ताकि उक्त विमान को प्राथमिकता दी जा सके। इसके बाद की उड़ानों पर भी कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें