फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar:जेडीयू के 6 में से 5 विधायकों ने भाजपा का थामा दामन, जदयू नेता बोले-बीजेपी ने किया धनबल का इस्तेमाल

Sat, 03 Sep 2022 12:19 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार

सार


पिछले दिनों बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा का दामन छोड़ महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। लेकिन इस बार मणिपुर में भाजपा ने नीतीश कुमार को झटका दिया है।
विज्ञापन
bjp - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा का दामन छोड़ महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। लेकिन इस बार मणिपुर में भाजपा ने नीतीश कुमार को झटका दिया है। जदयू के 6 विधायकों में से 5 ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें कि, जदयू ने विधानसभा चुनाव में 38 में से छह सीटें जीती थीं। अब उनके पास सिर्फ एक ही विधायक रह गया है। 
विज्ञापन


मणिपुर में भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों के नाम नगुरसंगलुर, एमएम खौटे, खुमुक्कम सिंह, अचब उद्दीन और थंगजाम अरुण कुमार हैं। विधानसभा स्पीकर ने सभी 5 विधायकों को भाजपा में शामिल होने की स्वीकृति दे दी है। दूसरी बार जदयू को दूसरा झटका लगा है। 25 अगस्त को जदयू विधायक टेको कासो ने भाजपा ज्वाइन की थी। अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें भाजपा में शामिल किया था। 

जेडीयू प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगे। मणिपुर में विधायकों का भाजपा में शामिल होने के बाद सियासी भूचाल खड़ा हो गया है। जेडीयू प्रमुख राजीव रंजन ललन सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर में जो कुछ भी हुआ वह भाजपा ने धनबल का इस्तेमाल करके हासिल किया हैं। 2023 तक जदयू एक राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी। 
विज्ञापन


वहीं, नेता उपेंद्र कुशवाह ने कहा कि भाजपा लगातार हमारी पार्टी को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है। एनडीए के साथ रहते हुए हमने इसे महसूस किया और आज यह साबित हो गया है। आज हम उनके खिलाफ हैं इसलिए उनके हमले बढ़ेंगे लेकिन हम उनका सामना करने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें