फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद में गिरफ्तार हुए पांच आईएस संदिग्धों के तार पेरिस और ब्रसेल्स हमले से जुड़े

Fri, 01 Jul 2016 12:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
हैदराबाद में गिरफ्तार किए गए पांच आईएस संदिग्धों के तार पेरिस हमले और ब्रसेल्स अटैर से भी जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि हैदराबाद में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे गए पांच लोगों में से एक के घर के तहखाने से ट्रायस्टोन ट्रायपरऑक्साइड बरामद हुआ  ( TATP) है । यह विस्फोटक पेरिस और ब्रसेल्स के धमाकों में इस्तेमाल किया गया था। ये विस्फोटक अब्दुल्ला बिन अहमद अल अमूदी उर्फ फहाद के घर स्थित तहखाने से मिला है। फहाद उन पांच लोगों में से एक है जिसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

अंग्रेजी अखबार टाईम्स ऑफ इंडिया के अनुसार एनआईए सूत्रों ने बताया है कि इन पांच संदिग्धों ने पेरिस और ब्रसेल्स के धामकों को अपनाया था। तहखाने से बरामद किए गए विस्फोटक इसलिए भी खतरनाक हैं क्योंकि इसमें मेटल डेटोमेनटर की आवश्यकता नहीं पड़ती। फहाद के घर हुई छापेमारी के दौरान 200 लीटर एसिटो, हाईड्रोजन परऑक्साइड और सलफ्यूरिक एसिड की बोतल मिली थी। इन सामनों से 40-50ल आईईडी बन सकते थे।
विज्ञापन


बता दें कि हैदराबाद की एक स्थानीय अदालत ने आईएस मॉड्यूल के गिरफ्तार पांच लोगों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में बुधवार को शहर के कई जगहों पर एनआईए की छापेमारी में इन्हें गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर के 10 ठिकानों पर छापेमारी के बाद एनआईए ने बुधवार को मोहम्मद इब्राहिम याजदानी, हबीब मोहम्मद, मोहम्मद इलियास याजदानी, अब्दुल्लाह बिन अहमद अल अमूदी और मुजफ्फर हुसैन रिजवान को गिरफ्तार किया था।

Published By Rahul Sankrityayan
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें