फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: पहली कैबिनेट बैठक के बाद ही 'पांच गारंटी' बन जाएंगी कानून, राहुल ने बताई कर्नाटक में जीत की वजह

Sat, 20 May 2023 03:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस को जीत इसलिए मिली क्योंकि उसके साथ सच था और गरीब लोगों का समर्थन था। वहीं भाजपा के पास पैसा, ताकत और पुलिस है।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के बाद ही उनकी पार्टी द्वारा दी गईं पांच गारंटियां कानून बन जाएंगी। राहुल गांधी ने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक के कुछ ही घंटे बाद उनके द्वारा किए गए वादे लागू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने भाजपा की नफरत और भ्रष्टाचार को हरा दिया है। 

विज्ञापन


'लोगों ने भाजपा की नफरत को हरा दिया'
कर्नाटक के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने बेंगलुरु पहुंचे राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 'हम झूठे वादे नहीं करते हैं। हम जो कहते हैं, करते हैं। हमारी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक एक-दो घंटे बाद होगी और उस बैठक में सभी पांच गारंटी योजना कानून बन जाएंगी।' राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस को जीत इसलिए मिली क्योंकि उसके साथ सच था और गरीब लोगों का समर्थन था। वहीं भाजपा के पास पैसा, ताकत और पुलिस है। लोगों ने भाजपा के भ्रष्टाचार और नफरत को हरा दिया। अपनी पदयात्रा के दौरान मैंने कहा था कि मोहब्बत जीतेगी और नफरत हारेगी। 

राहुल ने बताई कांग्रेस की जीत की वजह
राहुल गांधी ने चुनाव में कांग्रेस को जिताने के लिए कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया में कांग्रेस की जीत पर काफी कारण बताए गए लेकिन कांग्रेस गरीबों, कमजोर तबके और पिछड़े वर्ग, दलितों और आदिवासियों के साथ खड़ी रही, जिसकी वजह से उसे जीत मिली। 
विज्ञापन


क्या है पांच गारंटी योजना
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पांच गारंटी योजना का वादा किया था। जिनमें सभी परिवारों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली (गृह ज्योति), हर परिवार की हेड महिलाओं को 2000 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक मदद (गृह लक्ष्मी), हर बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10 किलो चावल मुफ्त देने (अन्न भाग्य), सभी बेरोजगार स्नातक युवाओं को हर महीने 3000 रुपए की आर्थिक मदद और सभी बेरोजगार डिप्लोमा धारक युवाओं को 1500 रुपए की अर्थिक मदद देने (युवा निधि) और सभी महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा (शक्ति) का वादा शामिल है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस को राज्य में मिली बंपर जीत के पीछे इन गारंटी योजनाओं का अहम योगदान रहा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें