ब्रज की बेटी श्रद्धा अग्रवाल विश्व की टॉप टेन यूनिवर्सिटी में शुमार यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सेंडिएगो में शोध करने जा रही है। कंप्यूटर साइंस में अपनी प्रतिभा से देश भर में तहलका मचाने वाली श्रद्धा अब मशीन लर्निंग पर रिसर्च करेंगी।
राया कस्बे के कारोबारी मोहन नारायण अग्रवाल की बेटी श्रद्धा अग्रवाल बचपन से ही मेधावी रही हैं। कक्षा चार तक की शिक्षा राया में पूरी करने बाद श्रद्धा ने वनस्थली से हाईस्कूल किया।
इसके बाद आगरा में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण किया और फिर बनारस हिंदू विश्व विद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की परीक्षा उत्तीर्ण की।