फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolhapur Violence: पुलिस ने दबोचे सोशल मीडिया पर टीपू सुल्तान का स्टेट लगाने वाले, सभी कॉलेज जाने वाले छात्र

Thu, 08 Jun 2023 06:44 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि उन्हें इस तरह के कृत्य में शामिल होने के लिए क्या या किसी ने प्रेरित किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में टीपू सुल्तान का महिमामंडन करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने आपत्तिजनक स्टेटेस लगाए थे, इसके बाद इलाके में हिंसा भड़क गई थी और पुलिस के साथ झड़प में कुछ लोग घायल हो गए थे। वहीं इस मामले पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों हिरासत में लिया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में पांच लोगों को पकड़ा है जो नाबालिग हैं और कॉलेज जाते हैं। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि उन्हें इस तरह के कृत्य में शामिल होने के लिए क्या या किसी ने प्रेरित किया था... कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित ने कहा कि आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शहर में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे और पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है।

एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पांचों के फोन जब्त कर लिए गए हैं और उनका विश्लेषण किया जा रहा है। पांचों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कंटेट की कॉपी की थी और स्टेटस पर लगाया था। वीडियो को इंटरनेट से डाउनलोड किया था। अधीक्षक महेंद्र पंडित ने बताया कि उन लड़कों को आभास था कि वह पकड़े जाएंगे इससे पहले उन्होंने सामग्री के साथ अपने अकाउंट को बंद कर दिया था।
विज्ञापन


साथ ही पुलिस ने बताया कि एप और डेटा को पुनः प्राप्त करने का प्रयास किए जा रहे हैं ताकि ये पता चल सके कि उन्हें वीडियो कहां से मिले। अभी तक, हम यह नहीं कह सकते कि क्या उन्हें उकसाया गया था। हम कुछ सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच कर रहे हैं। साथ ही ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन अकाउंट को कब बनाया गया। साथ ही इनसे जुड़े मोबाइल नंबरों का पता लगाया जा रहा है।

इंटरनेट सेवा रहेगी बंद
एसपी ने कहा कि बुधवार को शिवाजी चौक पर हुई हिंसा के संबंध में 300-400 लोगों के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए हैं और 36 लोगों को राउंड अप किया गया है, जबकि तीन किशोरों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि पथराव में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी क्लिप की जांच की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि आंदोलन के दौरान भड़काऊ भाषण दिए गए थे या नहीं। एसपी ने बताया कि एहतियात के तौर पर लगाई गई इंटरनेट सेवा आधी रात (गुरुवार-शुक्रवार) तक बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें