तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के जगदेवपुर में एक कार के नहर में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। सिद्धीपेट की पुलिस आयुक्त श्वेता ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उनकी पहचान अभी तक ज्ञात नहीं है, लेकिन जांच चल रही है।