एक अधिकारी ने बताया कि सरमा की मां मृणालिनी देवी और भाई दिगंत बिस्वा सरमा एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुवाहाटी से कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू जा रहे थे, तभी सिलसंग इलाके में तेज रफ्तार से जा रही एक गाड़ी ने ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी...
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की मां को लेकर जा रहा एक वाहन मंगलवार को मोरीगांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर मामूली रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि सरमा की मां मृणालिनी देवी और भाई दिगंत बिस्वा सरमा एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुवाहाटी से कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू जा रहे थे, तभी सिलसंग इलाके में तेज रफ्तार से जा रही एक गाड़ी ने ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधिकारियों ने गुवाहाटी लौटने के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की। दुर्घटना के बाद एसयूवी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि गाड़ी और चालक का पता लगाने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। मृणालिनी देवी असम साहित्य सभा की उपाध्यक्ष हैं।