फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: पाकिस्तानी एजेंटों को सिम कार्ड की कर रहे थे सप्लाई, नगांव और मोरीगांव जिलों से पांच गिरफ्तार

Wed, 08 Mar 2023 02:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम पुलिस के प्रवक्ता प्रशांत भुइयां ने कहा, खुफिया ब्यूरो और अन्य स्त्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर मंगलवार रात को एक अभियान चलाया गया, जिस दौरान ये गिरफ्तारियां की गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी एजेंटों को सिम कार्ड की आपूर्ति करने के आरोप में नगांव और मोरीगांव जिलों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि इन लोगों से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और हैंडसेट (विदेशी दूतावास के साथ रक्षा सूचना साझा करने के लिए इस्तेमाले किए जाने वाले) सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। 

विज्ञापन


असम पुलिस के प्रवक्ता प्रशांत भुइयां ने कहा, खुफिया ब्यूरो और अन्य स्त्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर मंगलवार रात को एक अभियान चलाया गया, जिस दौरान ये गिरफ्तारियां की गईं। उन्होंने बताया, ऐसी सूचना थी कि इन दोनों जिलों में करीब दस लोग धोखाधड़ी से विभिन्न सेवा प्रदाताओं से सिम कार्ड हासिल कर रहे हैं और उनकी आपूर्ति कुछ पाकिस्तानी एजेंडों को कर रहे हैं और इस तरह देश की अखंडता व संप्रभुता के खिलाफ काम कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान आशिकुल इस्लाम, बोदोर उद्दीन, मिनाजुर रहमान और वाहिदुज जमान के रूप में की गई है। गिरफ्तार किए गए लोगों और अन्य फरार आरोपियों के घरों से बरामद वस्तुओं में 18 मोबाइल फोन, धोखाधड़ी के उद्देश्य से खरीदे गए 136 सिम कार्ड, एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक उच्च तकनीक सीपीयू और जन्म प्रमाण पत्र, पासबुक और तस्वीरें जैसे कुछ दस्तावेज शामिल हैं।  
विज्ञापन

  
प्रवक्ता ने बताया, पूछताछ के दौरान यह पता चला कि आशुकल इस्लाम दो आईएमईआई नंबरों के साथ एक मोबाइल हैंडसेट का इस्तेमाल कर रहा था, जिससे एक वॉट्सऐप कॉल किया गया था। वह एक विदेशी दूतावास के साथ रक्षा जानकारी साझा कर रहा था। अधिकारी ने कहा, वह विशिष्ट मोबाइल फोन उसेक पास से बरामद किया गया है। पकड़े गए अन्य लोग भी इस संबंध में तकनीकी रूप से शामिल पाए गए। आईबी अधिकारियों के साथ आरोपियों से गहन पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें