फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी सोशल मीडिया पर मछली की तस्वीर वायरल, यूजर्स ने कहा - 'ट्रंप जैसी दिखती है'

Sat, 10 Dec 2016 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन
चीनी सोशल मीडिया पर एक मछली की तस्वीर वायरल हो गई। एक हिलते डुलते वीडियो में इस मछली को फिल्माया गया है, जिसे डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा गया है। मंगलवार को सामने आए इस वीडियो में एक चौकोर मछली दिख रही है, जो सांस ले रही है। देखने से लग रहा है जैसे उसने बड़ा सा पाउट बना रखा हो। 
विज्ञापन


वीडियो में मछुआरे मछली को लेकर बहस करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को 'ये किसके जैसी दिखती है' शीर्षक से पोस्ट किया गया है। सोशल मीडिया को ये पहचान में तनिक भी देर नहीं लगी मछली किसके जैसी दिखती है। यूजर्स का इशारा अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर था। यूजर्स ने इसमें कई जानवरों और चीजों को जोड़ते हुए डोनाल्ड ट्रंप की तुलना कर डाली।

माना जा रहा है कि इस अजीब सी दिखने वाली मछली को चीन के ताईझोऊ शहर में पकड़ा गया। मछली पर पीले निशान हैं। और मुंह खुला होने की वजह बड़ा सा पाउट बना दिख रहा है और चेहरे पर नाक जैसी आकार बनी हुई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

अब तक 1.5 लाख लोगों ने देखा

- फोटो : Forbes
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में मछली अपने पंखों को फड़फड़ाती दिख रही है और उसका मुंह खुला हुआ है।

एक मिनट से ज्यादा के इस वीडियो को वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म मियाओपाई पर 6 दिसंबर को पोस्ट किया गया है। इसका शीर्षक 'मछुआरों ने पकड़ी अजीब सी मछली, कौन दिखता है इसके जैसा' है। इसे अब तक 1.5 लाख लोगों ने देखा है। 

सोशल साइट पर इस वीडियो को पोस्ट करने वाले 'की दी शी बाओ' ने कहा कि इस सवाल का जवाब जाहिर तौर पर डोनाल्ड ट्रंप है। उनके इस जवाब का कई लोगों ने अपने कमेंट के जरिए समर्थन किया। बाओ ने कहा कि उन्हें यह क्लिप 5 दिसबंर को दूसरे वेब यूजर के जरिए मिली। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मछली को कब और कहां से पकड़ा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें