फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल हुई मुंबई-पुणे हाईवे पर मछलियों की बारिश की तस्वीरें

Wed, 13 Jul 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : facebook
विज्ञापन
दुनिया में कई ऐसे रहस्य आज भी बरकरार हैं, जिन पर यकीन नहीं होता कि क्या सच में ऐसा हो सकता है। इन रहस्यों में एक है आसमान से मछलियों की बारिश। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी ही खबर चर्चा में है। मुंबई-पुणे हाई-वे पर सोमवार दोपहर को मछलियों की बारिश हुई है। इस बारिश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों में सैकड़ों लोग मुंबई-पुणे हाई-वे पर बारिश के साथ गिरी हुई मछलियां उठाते नजर आ रहे हैं। लोगों के मुताबिक कई किलोमीटर तक इसी तरह से मछलियां सड़क पर पड़ी हुई थीं। मछलियों को उठाने की होड़ में हाई-वे पर लंबा जाम लग गया। कई तो अपनी कारों को रोक कर रोक कर मछलियों को उठाने आ रहे थे। कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन से तैयार किया और फेसबुक और ट्विटर पर डाल दिया।

अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बरसात की पुष्टि स्थानीय प्रशासन की ओर से नहीं की गई है।
 

आसमान से मछलियों के बरसने का यह है कारण

- फोटो : facebook
बारिश के साथ मछलियां गिरने की घटनाएं विदेशों में भी कई जगह हुई हैं। इसकी वजह समंदर, बड़ी नदियों या बांध के पास कम दबाव वाला क्षेत्र बनने पर हवा के भंवर या बवंडर हैं।

पानी के पास इस भंवर की गति अत्यधिक तेज होने के कारण पानी में से कई बार मछलियां, कछुए या अन्य जीव हवा के साथ ऊपर आ जाते हैं। जैसे-जैसे तूफान आगे बढ़ता है, यह जीव भी उसके साथ ही उड़े चले जाते हैं और जब हवा की रफ्तार कुछ कम हो जाती है तो ये जमीन पर गिरती है तो ऐसा लगता है जैसे मछलियों की बारिश हो रही है।
 
विज्ञापन

100 सालों से हो रही है इस देश में मछलियों की बारिश

- फोटो : file photo
मैक्सिको के पास 'होंडूरास' नाम का एक देश है। यहां दो या तीन सालों से नहीं बल्कि 100 सालों से मछलियों की बारिश हो रही है। 'होंडूरास' से अटलांटिक सागर की दूरी महज 200 किमी है। वैज्ञानिक मछलियों की बारिश का कारण अटलांटिक सागर को बताते हैं। इस देश के लोगों के लिए मछलियों की बारिश होना सामान्य घटना है।

यहां के लोग इस बारिश के होने के पीछे ये तर्क देते हैं कि 18 वीं शताब्दी में  लोगों की आर्थिक हालत बेहद खराब थी। जिसकी वजह से लोग भूख से मर रहे थे। उसी दैरान एक संत ने लगातार 3 दिनों तक प्रार्थना की और उनकी प्रार्थना की वजह से 3 दिन बाद 'होंडूरास' में अंधेरा छा गया। 'होंडूरास' में बारिश होने लगी। लेकिन इस बारिश में मछलियां गिर रही थी और तभी से ही यहां बारिश के दौरान मछलियां गिरती हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें